फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghibli: घिबली पर सोशल मीडिया का नया ट्रेंड खतरनाक! पर्सनल डेटा न हो जाए शेयर, साइबर अपराधियों की है नजर

Thu, 03 Apr 2025 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर घिबली स्टाइल की तस्वीरें छाई हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को अब इन तस्वीरों के माध्यम से अपने आप को देखने में अलग ही मजा आ रहे है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि डिजिटल मंच पर पर्सनल डेटा शेयर करना खतरनाक हो सकता है।
 
विज्ञापन
डीसीपी सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कई मुद्दे चर्चा का विषय बनते हैं और सोशल मीडिया पर उन सभी विषयों को लेकर तर्क वितर्क का दौर चलता रहता है। इसी बीच पिछले तीन दिनों से ऐसा ही एक मजेदार और खतरनाक ट्रेंड तेजी से देश विदेश तक चल रहा है। हम बात कर रहे हैं घिबली ट्रेंड की (एनिमेटेड इमेज), जहां लोग अपनी पिक को कार्टूनिस्ट फार्म में क्रिएट कर आनंद ले रहे हैं और घिबली हैशटैग के साथ शेयर कर रहे हैं। पर इस मजेदार फीचर का आनंद लेते समय वह यह भूल रहे हैं कि यह उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ तीन दिन तक सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे



 

सोशल मीडिया पर हर दूसरा व्यक्ति अपनी घिबली पिक शेयर कर रहा है। दोस्त, कपल्स और परिवार अपनी पसंदीदा पिक को एआई के जरिए अपनी घिबली पिक बना रहे हैं। पर यह कितना सेफ है इस बात का ध्यान नहीं दे रहे। आज के समय में डिजिटल क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। कई मामलों में महिलाओं की पिक को गलत तरह से एडिट कर और शेयर करने की बात कहकर उन्हें डरा धमका कर वसूली करते हैं। कई केस में अपनी इज्जत खोने के डर से लोग सुसाइड करने तक का कदम उठा लेते हैं। घिबली फीचर में लोग अपनी निजी इंफॉर्मेशन और पिक्स को अपलोड करते हैं ऐसे में कोई भी साइबर अपराधी इस बात का फायदा उठा सकता है और उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए इस फीचर या सोशल मीडिया के कोई भी ऐसे ट्रेंड से लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें -  UP: 'साहब मुझे जान का खतरा, घरवाली करती है पिटाई', पति की पुलिस आयुक्त से गुहार, बोला- कैसे भी बचा लो



 

कैसे है खतरा
जब यूजर अपनी फोटोज खुद एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता है तो वह साथ में परमिशन देता है, इससे एआई या संबंधित ऐप को निजी डेटा प्रोसेस करने में आसानी मिलती है। साथ ही, यूजर तस्वीर को एआई पर शेयर कर उनके इस्तेमाल पर प्राइवेसी नहीं लगा सकते। इससे एआई उन तस्वीरों का भी प्रयोग कर सकता है। पिक के जरिए नकली प्रोफाइल भी तैयार की जा सकती है और बिना अनुमति के यूजर की पिक कई उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घिबली फोटोज बनाने के लिए अपना पर्सनल डेटा शेयर करना बहुत गलत है। इन फोटो का इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगने के लिए भी कर सकते हैं। कोई अन्य परेशान भी कर सकता है। फोटो को ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अपनी निजी फोटो और डेटा कभी शेयर नहीं करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें