तय तारीख पर गवाहों की गवाही कराएं
डीजीसी ने एडीजीसी के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दीवानी स्थित डीजीसी कार्यालय में बुधवार को डीजीसी फौजदारी पुष्पेंद्र चौहान ने एडीजीसी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तय तारीख पर आने वाले हर गवाह की गवाही जरूर कराई जाए। गवाही कराने में विलंब नहीं किया जाए।
डीजीसी फौजदारी पुष्पेंद्र चौहान ने कहा कि जिन लंबित मुकदमों में गवाह नहीं आ रहे हैं। उनमें गवाही कराने के लिए गवाहों के बिना जमानती वारंट जारी कराए जाएं। सरकारी पक्ष के गवाहों की गवाही हर हाल में तय तारीख पर करा दी जाए। गवाही कराने के लिए बिना वजह समय नहीं लिया जाए। ऐसे गवाह जो अभियोजन के समर्थन में गवाही नहीं दे रहे हैं। उनकी गवाही कराने से बचा जाए।
लंबित मुकदमों के संबंध में डीजीसी फौजदारी ने कहा कि सजा का प्रतिशत बढ़ाने के लिए न्यायालयों में प्रभावी पैरवी की जाए। गवाही देने के लिए नहीं आने वाले गवाहों के बिना जमानती वारंट जारी कराने के साथ ही बिना जमानती वारंट की तामील कराने के लिए भी पुलिस प्रशासन में पहल की जाए। शैलेंद्री राजपूत, अनूप यादव, रामदर्शन पाल, राकेश गुप्ता, पुष्पेंद्र दुबे, एमपी सिंह चौहान, संजीव चौहान, अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।