फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ से टकराने के बाद पलटा मिनी ट्रक, चालक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराने के बाद पलटा मिनी ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन

एलाऊ थाने के पास हुई दुर्घटना, हादसे में चार लोग हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में बुधवार की दोपहर मधुपुरी के पास एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा कर मार्ग पर पलट गया। हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठे सभी चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी सुभाष चंद्र (29) मिनी ट्रक चालक थे। होली के त्योहार पर वह मिनी ट्रक लेकर गांव आए थे। त्योहार के बाद उन्हें दिल्ली जाना था। बुधवार की दोपहर वह गांव निवासी धीरज, रूप सिंह, चरन सिंह और अरविंद को साथ लेकर मैनपुरी आ रहे थे। मिनी ट्रक जब थाना क्षेत्र में गांव मधुपुरी के पास पहुंचा। तभी अचानक ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। सुभाष स्टेयरिंग पर संतुलन नहीं बना सका और मिनी ट्रक गांव मधुपुरी के पास शीशम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। पेड़ में मिनी ट्रक के टकराने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर आ पहुंचे। केबिन में फंसे सुभाष को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गाड़ी में साथ बैठे चारों साथी धीरज, रूप सिंह, चरन सिंह और अरविंद को घायल अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे में चालक की मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें