फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गर्भवती पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बेटी का भी काटा गला...छह घातक प्रहार; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल

Fri, 11 Apr 2025 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या करने वाला अब्दुल रशीद ने दरिंदगी की सारीं हदें पार कर दीं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का मानना है कि पत्नी की सोते वक्त हत्या की गई। इसके बाद बेटी का गला काट दिया गया। 
 
विज्ञापन
मां बेटी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी के खतैना में पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। शबीना के सिर पर छह घातक प्रहार किए गए हैं, जबकि बेटी इनाया की गर्दन पर एक चोट का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस का मानना है कि पत्नी की सोते वक्त हत्या की गई है। बचाने आई बेटी की बाद में हत्या की गई। दोनों के शव खराब हो चुके थे। मृतका गर्भवती थी। हत्यारोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन





 

लोहामंडी के खतैना में बुधवार को शबीना और उसकी 8 साल की बेटी इनाया के शव घर में कमरे में बंद मिले थे। दोनों के शरीर काफी फूल चुके थे। हत्यारोपी पति अब्दुल रशीद दोनों की हत्या करके शवों को कमरे में बंद करके चला गया था। अब्दुल के परिवारवालों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि अब्दुल रशीद के घरवालों से अच्छे संबंध नहीं थे। वह झगड़ालू प्रवृति का था।

ये भी पढ़ें -  UP: रात में दंपती में झगड़ा...सुबह कमरे से गायब मिला युवक, पत्नी के इस जवाब से उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस


 

घर में ही मार्बल का काम करता था। उसके घरवाले उससे संबंध नहीं रखते थे। यही कारण था कि उसकी पत्नी और बेटी भी ज्यादा बात नहीं करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शबीना के सिर में छह चोटें हैं, जो किसी भारी वस्तु से प्रहार करने से आईं हैं। एसीपी ने बताया कि अनुमान है कि सोते वक्त पत्नी की हत्या की गई, जब बेटी ने देखा तो वह बचाने का प्रयास कर रही होगी, उसकी गर्दन पर एक ही चोट है।

ये भी पढ़ें -  UP: सीसीटीवी में दिखा कुछ ऐसा...क्षेत्र में फैली दहशत, घरों में कैद बच्चे और महिलाएं; लोग कर रहे ये तैयारी


 

कई दिनों से बना रहा था हत्या की योजना
एसीपी का कहना है कि हत्यारोपी अब्दुल रशीद ने हत्या से पहले पत्नी शबीना की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। यह शिकायत उसने अपने दोस्त के नंबर की थी। इसमें जो भाषा लिखी है उससे उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। उसका पत्नी शबीना से झगड़ा होता था। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड की योजना अब्दुल कई दिनों से बना रहा था। हत्याकांड में दूसरे व्यक्ति के संलिप्त होने की संभावना बहुत कम है। लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: पानी पी रहे पिता को लगा करंट, बचाने गया पुत्र भी झुलसा, शोर मचाने पर जुट गई भीड़; अस्पताल में एक की माैत

 
विज्ञापन

आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया
पुलिस ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन के आसपास के घरों और चौराहे के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। एक सीसीटीवी फुटेज में वह शाम के वक्त जाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद उसका कोई फुटेज नहीं है। इससे साफ है कि हत्याकांड के दूसरे दिन वह घर से चला गया है। एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें