किशनी। हनुमानगढ़ी के पास बुधवार को पूर्ति निरीक्षक ने एक हलवाई की दुकान पर छापा मारा। वहां घरेलू गैस की रीफिलिंग का काम हो रहा था। मौके से 25 घरेलू गैस सिलिंडर और तीन मशीनें जब्त की गईं। पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर दी है।
जनपद में अवैध रूप से घरेलू गैस को वाहनों में डाला जा रहा है। शिकायतों पर सज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन की ओर से सभी पूर्ति निरीक्षक से अभियान चलाकार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कृष्ण मुरारी, करहल पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, राघव चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ हनुमानगढ़ी के पास चेकिंग करने पहुंचे। वहां एक हलवाई की दुकान पर छापा मारा तो गैंस की रीफिलिंग की जा रही थी। दुकान से 25 गैस सिलिंडर बरामद हुए। वहीं रीफिलिंग करने वाली तीन मशीनें भी मिलीं। सिलिंडर व मशीनों को टीम ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया। पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर दी है।