आगरा: पीएनजी पाइप लाइन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कलाल खेरिया के मियांपुर गांव में टोरंट पावर की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से तेज धमाके के साथ पीएनजी लाइन में आग लग गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि 40 मिनट तक लपटें निकलती रहीं। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दमकल और ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को जानकारी दी। टीम ने लाइन की मरम्मत की है।
ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड के मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज ने बताया कि कलाल खेरिया के गांव मियांपुर में टोरंट पावर और पीएनजी की अंडर ग्राउंड पाइपलाइन डाली हुई हैं। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टोरंट पावर की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी जो पीएनजी लाइन तक पहुंच गई। स्मार्ट सिटी के कामकाज के लिए खोदे हुए गड्ढे से तेज धमाके से लपटें उठने लगीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। तकनीकी टीम ने गैस की आपूर्ति बंद कर इसकी मरम्मत कर दी। यह लाइन हाल ही में डाली गई है, इससे अभी किसी का कनेक्शन नहीं जुड़ा है।
हमारी लाइन से आग लगने का आरोप गलत
स्मार्ट सिटी के काम के चलते लाइनों को शिफ्ट किया जा रहा है। अभी हमारी अंडरग्राउंड लाइन चालू नहीं हैं। ओवरहेड से वहां बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आग से हमारी लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। हमारी लाइन से आग लगने का आरोप गलत है। -
शैलेश देसाई, उपाध्यक्ष टोरंट पावर
भाकियू 'भानु' की किसान महापंचायत: किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल, उप मुख्यमंत्री ने कहा-दो गुना आय करने में जुटी सरकार