फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान, नौजवान, व्यापारियों की दम पर पहले से अधिक सीटों के साथ बनाएगी सरकार: दिनेश शर्मा

Mon, 04 Oct 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान समृद्धि आयोग बना है, तो किसानों के हित के लिए काम करेगी। आने वाले विधानसभा के चुनाव में पिछड़ा रिकॉर्ड टूटेगा। भाजपा किसान नौजवानों, व्यापारी एवं आमजन के बल पर उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में किसान पंचायत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पिछला रिकॉर्ड तोड़कर सरकार बनाएगी। प्रदेश के किसान, नौजवान, व्यापारी, मजदूरों एवं आमजन के बल पर प्रदेश में पहले से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान समृद्धि आयोग बना है, तो किसानों के हित के लिए काम करेगी। आने वाले विधानसभा के चुनाव में पिछड़ा रिकॉर्ड टूटेगा। भाजपा किसान नौजवानों, व्यापारी एवं आमजन के बल पर उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव द्वारा फिरोजाबाद में बुखार से एक हजार लोगों की मौत और 40 हजार से अधिक बीमार होने के ट्वीट किए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन कुछ लोगों को ट्वीट करके माफी मांगनी चाहिए कि जब कोरोना से पूरी दुनियां में लोग मर रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कुशल वैज्ञानिकों के बल पर कोरोना वैक्सीन बनाने का काम किया था। उस समय इन्हीं के लोगों ने भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगवाओ, ऐसा कहकर आमजन को मरने के लिए प्रेरित करने का काम किया था।
विज्ञापन


भाकियू 'भानु' की किसान महापंचायत: किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल, उप मुख्यमंत्री ने कहा-दो गुना आय करने में जुटी सरकार 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें