फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कूड़ा डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले और हुआ पथराव; 10 नामजद पर FIR हुई दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 12:04 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज की वाल्मीकि बस्ती में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में घर के बाहर कूड़ा डालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के 10 नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना 17 नवंबर की है। यूपी 112 पर शिकायत मिलने पर ताजगंज पुलिस वाल्मीकि बस्ती में तीरथ कुमार के घर के पास पहुंची। दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। एक पक्ष तीरथ कुमार, मानव, विकास, मंजू देवी और शिल्पा का, दूसरा पक्ष ओमी के पुत्रों कुलदीप, विकास उर्फ बीके, अप्पी और ओमी के भाई सुनील का था।

पुलिस को देखकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए कार्रवाई की। 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें