फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
टूंडला के उसायनी में गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देते मूर्तिकार - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शुक्रवार से गणपति बप्पा का शोर सुनाई देगा। बृहस्पतिवार को आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। गणेश महोत्सव को लेकर मंदिरों के साथ पंडालों में बृहस्पतिवार को तैयारी होती रहीं।
विज्ञापन

सुहागनगरी में प्रतिवर्ष गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शुक्रवार से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। भले ही प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण लोगों ने पंडालों को सार्वजनिक स्थान और चौराहों पर नहीं सजाया गया है लेकिन गली मोहल्लों के साथ प्लॉटों में पंडाल सजाए गए हैं।
मोहल्ला खोया मंडी में भी इस बार गणेश पंडाल घर के अंदर सजाया गया है। आयोजक विक्रम शिवहरे का कहना है कि प्रशासन द्वारा 50 लोगों के एकत्रित किए जाने की गाइडलाइन जारी की गई है। सड़क पर पंडाल सजने से काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। इस कारण घर में पंडाल सजाया गया है। प्रतिमा विक्रेता अशोक ने बताया कि इस बार दो फीट तक की प्रतिमाओं की बिक्री अधिक हुई है। वहीं हर साल चार से पांच फीट तक की प्रतिमा बिका करती थी।
विज्ञापन

बाजार में दुकानों पर सजी दिखाई दीं गणेश की मूर्तियां
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना पंडालों और घरों में की जाती है। यही कारण है कि बाजार में दुकानों पर भगवान गणेश की मूर्ति सजी नजर आईं। अधिकांश लोग घरों में गणपति बप्पा को विराजमान करने के लिए उनकी खरीदारी कर रहे थे। शुक्रवार को स्थापना के बाद अनंत चतुर्दशी पर गणपति को विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें