जयपुर में राजू पंडित चलाता है गैंगलैंड गैंग
भूषण का भाई राजू पंडित उर्फ राजकुमार जयपुर के अजमेर से गैंग को चलाता है। इसमें उसका भाई जय पंडित भी साथ देता है। जबकि मथुरा में भूषण पंडित, नीरज गौतम और शिव राणा ग्रुप को संचालित करता है। नीरज गौतम एक माह पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ और उसने भूषण पंडित के साथ मिलकर पटना में आगरा चांदी कारोबारी का हत्या को अंजाम दे दिया।
सोशल मीडिया पर मैसेज आते ही एकत्रित हो जाते हैं ग्रुप के सदस्य
पिछले कुछ समय से गैंगलैंड मथुरा में वारदात कर रहा था। फायरिंग, मारपीट, क्षेत्र में दहशत फैलाने का पिछले तीन माह से लगातार कार्य किया जा रहा है। गोविंद नगर और कोतवाली में भूषण पंडित और नीरज गौतम के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पटना में सीसीटीवी में नीरज के लंगड़ाकर चलने के कारण शिनाख्त की। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस की टीम मथुरा में डेरा डाले हुए है।
ये भी पढ़ें - UP: महिला सिपाही के एक थप्पड़ ने निलंबित करा दिए छह पुलिसकर्मी, मामला कुछ ऐसा...जानकर अधिकारी भी रह गए सन्न
मानवेंद्र की चार गोली के बाद भी बच गया नीरज, आंख खराब हुई तो लगवाई पत्थर की आंख
जैंत के मानवेंद्र गुर्जर और नीरज गौतम के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। मानवेंद्र गुर्जर ने उसे चार गोली मारी। इस हमले में उसकी एक आंख भी चली गई। हाल ही में उसने पत्थर की आंख लगवाई है। मानवेंद्र के हमले के बाद ही नीरज गौतम, भूषण पंडित और शिव राणा के संपर्क में आया और तीनों ने मिलकर गैंग बनाया।
ये भी पढ़ें - UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, पांच की मौत; मथुरा से मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
निखिल और उसके चालक जितेंद्र को पकड़कर ले गई थी पुलिस
पटना पुलिस टीम के नेतृत्व कर रहे विवेचक अरुण कुमार ने मंगलवार को गोविंद नगर पुलिस की मदद से महाविद्या कॉलोनी निखिल अग्रवाल और उसके जैंत निवासी चालक जितेंद्र को पकड़कर ले गई थी। हत्या में प्रयुक्त कार को भी अपने साथ ले गई थी। वारदात का खुलासा करने के बाद हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस मथुरा में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि दोनों के मथुरा में न होने की जानकारी मिलने पर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।