आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बुधवार रात को आईएसबीटी पुल के नीचे से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वह नकली पिस्टल दिखाकर बाइक और मोबाइल की लूट करते थे। उनसे बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं।
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नई बस्ती निवासी विक्रांत वर्मा, विशाल उर्फ उल्ले और खंदारी निवासी जगदीश उर्फ गुल्ला उर्फ गुल्ले हैं। वहीं एक भाग निकला। गिरफ्तार आरोपियों से दो बाइक चोरी की, एक लूट में प्रयोग की गई बाइक, दस मोबाइल, 1200 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विक्रांत ने बताया कि अपने दोस्त नितिन के साथ मिलकर शहीद नगर में कुछ दिन पहले चोरी की थी। मोबाइल लूटे हैं। वह राह चलते लोगों से लूट करते हैं। अगर, कोई विरोध करता है तो नकली पिस्टल दिखा देते हैं। अंधेरे में कोई नकली पिस्टल को पहचान नहीं पाता है। पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़े जाने का भी डर नहीं रहता है। आरोपी उल्ले पर छह मुकदमे दर्ज हैं।