फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लग्जरी बसों में सक्रिय हुआ ऐसा गैंग...महंगे कपड़े और शातिर दिमाग, ऐसे उड़ाते हैं यात्रियों का कीमती सामान

Wed, 30 Oct 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

लग्जरी एसी बसों में सफर करने के दौरान सावधान रहें। इन बसों में ऐसा गैंग सक्रिय हुआ, जिसकी नजर आपके कीमती सामान पर है। नजर चूंकते ही ये गैंग यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर देता है। आगरा पुलिस ने इस गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। 

 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्योहारी सीजन में मेरठ और गाजियाबाद का गैंग अच्छे कपड़े पहनकर निकलता था। टिकट लेकर एसी बसों का सफर करता था। माैका पाकर बैग पार करके ले जाता था। थाना हरीपर्वत पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने आईएसबीटी पर एक सवारी का लाखों के गहनों से भरा बैग चोरी किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Animal Fair: देवशंकर से बड़ा घोड़ा दिखाओ... पांच लाख का इनाम पाओ; मारवाड़ी घोड़े के एक करोड़ तक के खरीदार



गैंग ने  21 सितंबर को की थी ये वारदात
गंगेश्वर कालोनी, कासगंज निवासी राजकुमार सिंह अपने भांजे की बहू भावना चाैहान के साथ 21 सितंबर को ग्वालियर से लाैट रहे थे। आईएसबीटी से दोपहर 2 बजे एसी बस में बैठ गए। उन्होंने भावना के दो बैग आगे की सीट के नीचे रख दिए। उस सीट पर पहले से दो लोग बैठे थे। वह बस चलने से पहले ही उतर गए। कुछ दूर बाद उन्होंने अपने बैग देखा। इनमें से एक चोरी हो गया था। उन्होंने चालक को जानकारी दी। बैग में लाखों के जेवरात रखे हुए थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में 25 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   हाॅस्पिटल में मारपीट: भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आ गए आमने-सामने, जिसे जो मिला...उठाकर दे मारा; वीडियो हुए वायरल


सीसीटीवी में मिले अहम सुराग
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद गैंग तक पहुंच गई। एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के न्यू गाैरव एन्क्लेव निवासी अंसार मलिक, शहजाद और मेरठ के दिलशाद उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह त्योहार के दिनों में बसों में सफर करते हैं। अच्छे कपड़े पहनते हैं। एसी बस में टिकट लेने के बाद बैठ जाते हैं। इस बीच सवारियों के बैगों पर उनकी नजर रखती है। दो सीट पर बैठकर बैगों को छिपा लेते हैं, जबकि तीसरा साथी बैग चुराता है। कुछ देर बाद ही बस से उतरकर बैग को पेचकस से खोलकर गहने और रुपये चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने उनके पास से राजकुमार सिंह के बैग से चोरी किए जेवरात बरामद किए हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें