फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का खेल, चर्चा में कैबिनेट मंत्री का नाम; वजह साफ कर रही ये तस्वीर

Tue, 09 Jan 2024 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए पूरे परिवार को इस कदर फंसाया गया कि कोई सोच भी नहीं सकता है। झूठे मुकदमे लगाकर परिवार के सदस्यों को जेल भेजा गया। इस खेल में कैबिनेट मंत्री का नाम भी चर्चा में है। 
 
विज्ञापन
जिस जमीन पर कब्जा किया गया था, उस जमीन पर पूर्व में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बोर्ड बनाया गया था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में करोड़ों की जमीन पर कब्जे का खेल बिल्डर और पुलिस कर दे, ऐसा अकेले संभव नहीं है। इस पूरे गठजोड़ में माननीयों के नाम की भी खूब चर्चा हो रही है। पीड़ित परिवार ने भी एक फोटो पुलिस अधिकारियों को दिखाया, जिसमें विवादित जमीन के गेट पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक व कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय लिखा है। 
विज्ञापन


दावा किया कि यह गेट पर लिखा गया था। जमीन कब्जाने के बाद इसको मिटा दिया गया। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, इस मामले में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि वर्ष 2012 के चुनाव में कुछ कार्यकर्ताओं ने जमीन के मालिक से अनुमति लेकर कार्यालय खोला था। यह दो दिन बाद ही बंद हो गया था। इसके अलावा उनका कोई लेना देना नहीं है। कुछ विरोधी बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  प्यार का दर्दनाक अंत: गार्गी की मौत के बद जिंदगी की जंग हार गया सुरजीत, दोनों ने एक संग खाया था जहर
विज्ञापन


 

ये है मामला 
आगरा में खतैना-बोदला मार्ग पर करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए फर्जी मुकदमे लिख एक परिवार को जेल भेजने में जगदीशपुरा पुलिस फंस गई है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी-उनके बेटे धीरू चौधरी और 12-15 अज्ञात के खिलाफ डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पूरे प्रकरण और मुकदमों की विवेचना के लिए डीसीपी सिटी सूरज राय की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं जमीन से हटाए गए पीड़ित परिवार को फिर से कब्जा दिलाया गया है।

 
विज्ञापन

यहां पर है जमीन 
दस हजार गज जमीन बैनारा फैक्टरी के पास है। इस जमीन पर ही कब्जे के लिए पूरा खेल रचा गया। 26 अगस्त 2023 को केयरटेकर दीनानाथ के बेटों रवि कुशवाह और उसके भाई शंकरलाल उर्फ शंकरिया सहित 3 को जेल भेजा गया। उनके खिलाफ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। 9 अक्तूबर को रवि कुशवाह की पत्नी पूनम और बहन पुष्पा सहित तीन को अवैध शराब के मामले में आबकारी निरीक्षक ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कराकर जेल भेजा। जमीन से कब्जा हटाकर दीवार को तोड़कर नई दीवार बनाई गई। कैमरे लगाकर प्लाॅटिंग शुरू करा दी गई। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने आगरा कमिश्नरेट के अधिकारियों से की। मगर, सुनवाई नहीं होने पर डीजीपी आफिस में गुहार लगाई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें