फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंभीर की फियरलेस सोच ने टीम इंडिया को बनाया चैंपियन

विज्ञापन
हेमलता काला
विज्ञापन
आगरा। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत का जश्न ताजनगरी में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगरा की शान और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला ने टीम इंडिया की इस सफलता को पूरे देश के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने विशेष रूप से टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के विजन और उनकी निडर क्रिकेट वाली मानसिकता की सराहना की है।
विज्ञापन

वर्तमान में कोच की भूमिका निभा रहीं हेमलता काला ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जितना शानदार रहा, पर्दे के पीछे कोच की रणनीति उतनी ही सटीक थी। उन्होंने कहा, अक्सर लोग केवल खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हैं, लेकिन इस जीत के पीछे कोच की सोच, साहस और विजन का बड़ा हाथ है। एक कोच होने के नाते मैं उस नेतृत्व को सलाम करती हूं, जिसने टीम को हार के डर से बाहर निकाला।
हेमलता काला के अनुसार, गौतम गंभीर ने बतौर खिलाड़ी भी हमेशा आक्रामक और टीम-फर्स्ट (टीम सर्वोपरि) का रवैया अपनाया था, वही छवि अब टीम की खेल शैली में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर ने आलोचनाओं की परवाह किए बिना अपनी रणनीति पर भरोसा रखा और खिलाड़ियों को स्पष्ट भूमिका दी। उन्होंने आगे कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम जिस सकारात्मक और आक्रामक मानसिकता के साथ खेली, वह प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें