फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एस्ट्रो टर्फ पर सब-जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में सोमवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया। 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अपनी गति, पासिंग, ड्रिब्लिंग और टीम तालमेल से अपनी स्टिक का जादू दिखाया।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में आगरा, मथुरा और मैनपुरी के 30 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान कई युवा प्रतिभाओं ने अपने कौशल से विशेषज्ञों का ध्यान खींचा। हालांकि, इस ट्रायल में फिरोजाबाद जिले से कोई भी खिलाड़ी शामिल होने नहीं पहुंचा। प्रशिक्षक मोहम्मद खलील ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा, जो लखनऊ में आगरा का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें