फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास को 21.24 करोड़ से अधिक धनराशि आवंटित

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल स्थित आवासों के बाहर मुख्य मार्ग जलभराव - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से जिले की ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के साथ-साथ जिला पंचायत को 21.24 करोड़ रुपये आवंटित किया है। धनराशि आवंटित होने के साथ इस धनराशि को ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ ब्लॉक प्रमुखों के निर्देशन में खर्च किया जाएगा। गांव की गलियों के साथ ही पंचायत भवनों के निर्माण का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान, ब्लॉक प्रमुख के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने के साथ गांव के विकास कार्य कराने के लिए धनराशि का आवंटन प्रारंभ कर दिया है। इस धनराशि से पुरानी परि संपत्तियों के रख-रखाव करने के साथ गांव के विकास कार्य कराए जा सकेंगे। ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। पंचायतीराज विभाग के सूत्रों की मानें तो पं15वें वित्त से जिला पंचायत को दो करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक धनराशि आवंटित की है। जिले के नौ क्षेत्र पंचायतों के विकास के लिए भी शासन ने दो करोड़ 31 लाख रुपये आवंटित किए हैं। जबकि 15वें वित्त से जिले की 564 ग्राम पंचायतों को दस करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक बजट को आवंटित किया है। राज्य वित्त से जिला पंचायत को 87.54 लाख रुपया आवंटित किया है। नौ क्षेत्र पंचायतों को 88.43 लाख रुपये आवंटित किया है। जिले की 564 ग्राम पंचायतों को चार करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक धनराशि आवंटित की है।
-राज्य वित्त एवं 15वें वित्त की धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के खातों में भेजी जाती है। पहले यह धनराशि पंचायतीराज विभाग में आती थी यहां से पंचायतों को जाती थी। इसलिए धनराशि आई है तो उसका सदुपयोग करते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें