फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेच रहे थे आटा, 3859 किलो जब्त, नमूना जांच के लिए भेजा

Sat, 11 Sep 2021 01:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा

सार

आगरा में नकली का कारोबार गढ़ बनता जा रहा है। यहां नकली सीमेंट, स्पेयर्स पार्ट्स, घी, रिफाइंड, सरसों का तेल, सैनिटाइजर तक नकली मिल चुके हैं। अब ब्रांडेड के नाम पर बेचा जा रहा आटा जब्त किया गया है। एफएसडीए की नौ सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
जांच करते एफएसडीए की टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शुक्रवार को जगदीशपुरा में श्रीकृष्णा ट्रेडर्स में छापा मारकर 3859 किलो आटा जब्त किया है। जांच के लिए नमूना लैब भेजा है। ब्रांडेड कंपनी के प्रतिनिधि ने नकली ब्रांड बनाकर आटा की बिक्री करने की शिकायत पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डबल त्रिशूल कंपनी के प्रतिनिधि त्रिलोक चंद्र ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड की हूबहू नकली कंपनी से आटा की बिक्री हो रही है। इसकी जांच करने के लिए टीम ने जगदीशपुरा के कृष्णा पुरी स्थित कृष्णा ट्रेडिंग पर छापा मारा। यहां पर फर्म मालिक नीरज जैन मिले। 

संबंधित खबर- आगरा बना नकली माल की मंडी: घी-तेल, दवा ही नहीं, पीवीसी पाइप भी बिक रहे नकली, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


गोदाम का निरीक्षण करने पर डबल त्रिशूल कंपनी के 30-30 किलो के 121 पैकेट मिले। इनका कुल वजन 3630 किलो रहा। टीम के पूछने पर फर्म मालिक ने बताया कि उसने यह पैकेट ग्वालियर से खरीदे हैं। 
 

विज्ञापन

121 पैकेट जब्त किए
डबल त्रिशूल आटा के प्रतिनिधि त्रिलोक चंद्र ने बताया कि यह ब्रांड उनकी कंपनी का नहीं है और नकली है। इस पर 121 पैकेट जब्त कर लिए। जांच के लिए नमूना भी लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, सुरेश गौड़, स्वशंख कुमार, रामलखन कुशवाहा, करतार सिंह, जगदीश नारायण सिंह, अजीत सिंह, जगवीर चौधरी, गुंजन शर्मा रहे। 

बिना लाइसेंस के आटा पैकिंग पर कृष्णा भोग का 229 किलो आटा सीज
गोदाम में कृष्णा भोग आटा की पैकिंग भी हो रही थी। पैकेट पर लाइसेंस नंबर केपी कॉलोनी आगरा लिखा हुआ था। जबकि कृष्णा भोग आटा का लाइसेंस का पता कृष्णापुरी जगदीशपुरा दर्ज है। ऐसे में किसी दूसरे पते के नाम पर पैकिंग करने पर 10 किलो के छह पैकेट, 33 किलो के पांच पैकेट और एक किलो के चार पैकेट जब्त करते हुए नोटिस दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें