फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पनीर में मिले मक्खी-मच्छर, इतना घटिया...आ रही थी दुर्गंध; एफएसडीए की टीम रह गई हैरान

Sat, 05 Jul 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एफएसडीए की टीम ने डेयरी पर छापा मारा, तो यहां घटिया पनीर मिला। इसमें से दुर्गंध आ रही थी। बोलेरो में लादकर शहर की 50 से अधिक डेयरियों पर इस पनीर को खपाने की तैयारी थी। 
 
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने 10 क्विंटल पनीर नष्ट कराया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने ताजगंज पुरानी मंडी में 10 क्विंटल पनीर से लदी बोलेरो गाड़ी पकड़ी। इसमें मच्छर-मक्खी पड़े हुए थे। दुर्गंध आ रही थी। सिंथेटिक की आशंका पर इसे नष्ट करा दिया गया। जांच के लिए 5 नमूने लिए गए हैं। इसे बाह की पवन डेयरी से शहर की 50 से अधिक डेयरियों पर खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बाह से नकली और घटिया पनीर की खपत की जानकारी पर विशेष टीम लगाई। सुबह करीब सवा चार बजे पुरानी मंडी ताजगंज में बोलेरो गाड़ी को निरीक्षण के लिए रोका। इसमें ड्रमों में पनीर भरा हुआ था, जिसमें मक्खी, मच्छर जीवित-मरे पड़े हुए थे। स्वाद भी कसैला था।

ये भी पढ़ें -  UP: चार हजार साल पहले भी श्रृंगार की शौकीन थीं महिलाएं, टीले से मिलीं ये चीजें...तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन



 

गाड़ी में कौंध निवासी मवासी राम मिला। पूछताछ में उसने ये पनीर मानिकपुर बाह के पवन डेयरी एंड पनीर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेडिंग का बताया। इसका मालिक मानिकपुरा पिनाहट निवासी पवन पचौरी है। ये सिंथेटिक प्रतीत हो रहा था और सेहत के लिए असुरक्षित था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में इसे नष्ट करा दिया गया। जांच में नमूने फेल मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा।

डेयरियों पर होनी थी आपूर्ति
 मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि पनीर की कीमत 2.20 लाख रुपये थी। ये बाह से लाकर रोजाना शहर की डेयरी पर खपाते थे। पूछताछ में शहर भर में 50 से अधिक डेयरी पर ये पनीर पहुंचाना था, जहां से इनकी लोग खरीदारी करते।

ये भी पढ़ें -   सावधान: कम नींद, नशा और खराब फिटनेस...हार्ट अटैक का खतरा; हर उम्र के लोगों की हो रही मौत


 

फूड पॉयजनिंग, पेट रोग का खतरा अधिक
 सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नकली-घटिया पनीर खाने से फूड पॉयजनिंग और पेट रोग का खतरा अधिक होता है। लंबे समय तक खाने में इसके उपयोग करने से किडनी, लिवर पर असर पड़ता है। पेट में अल्सर, अपच समेत अन्य परेशानी बन सकती है। मिलावटी-नकली सामग्री खाने से बच्चों के शारीरिक विकास भी प्रभावित हो सकता है।

 
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
 खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह परमार ने बताया कि पनीर के टुकड़े को धूप में रखें और ये कुछ देर में ही ये वसा छोड़ने लगे तो इसमें रिफाइंड-पाम ऑयल मिलाया है। नकली-मिलावटी पनीर खाने में कसैला लगेगा और कठोर भी होगा। संदेश होने पर लोग टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें