फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूलों के लिए आदेश...कितने वाहन बच्चों के ले जाते हैं, रखना होगा रिकॉर्ड, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Sat, 05 Jul 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

स्कूली वाहनों का विद्यालयों में रिकॉर्ड रखना होगा। इसके साथ ही यदि ज्यादा छात्र-छात्राएं वाहनों में बैठाए जाते हैं, तो सख्त कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
स्कूल वाहन।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड के आसपास के विद्यालयों में बस, वैन और ऑटो को पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। अभिभावकों को सड़क पर नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। स्कूल शुरू होने और छूटने पर यह व्यवस्था रहेगी। स्कूली वाहनों का विद्यालय में रिकाॅर्ड होना चाहिए। क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने पर वाहनों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन


 

एमजी रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण रोजाना जाम लग रहा है। 1 जुलाई से स्कूल खुलने के बाद स्थिति खराब होने लगी है। इसको देखते हुए शुक्रवार को डीसीपी यातायात अभिषेक अग्रवाल ने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ बैठक की। कहा कि जाम की समस्या से बचाने के लिए स्कूलों से विद्यार्थियों को लेकर जाने वाले वाहन अलग-अलग समय पर निकाले जाएं।

ये भी पढ़ें -  UP: चार हजार साल पहले भी श्रृंगार की शौकीन थीं महिलाएं, टीले से मिलीं ये चीजें...तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान


 

इससे एक साथ यातायात का दबाव नहीं आएगा। एमजी रोड से वाहन धीमी गति से निकलते रहेंगे। स्कूल के बाहर पार्किंग न होने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे। विद्यालय प्रबंधकों से कहा गया कि वह स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक का सत्यापन आदि कर लें। इनके दस्तावेज अपने पास रखें। डीसीपी ने कहा कि अगर, कोई स्कूल ऐसा नहीं करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। चालकों की मेडिकल जांच भी होनी चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाएं। ऐसा मिलने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   UP: ताज की सुरक्षा...त्रिस्तरीय घेरे के साथ रहेगा एसओपी का पहरा, नया प्लान किया जा रहा तैयार


 
विज्ञापन

यह भी निर्देश
- स्कूल प्रबंधकों को छुट्टी के समय वालंटियर तैनात करने होंगे।
- यातायात पुलिस वालंटियर की सूची तैयार करेगी।

- स्कूलों की छुट्टी के समय टीएसआई और आरक्षी तैनात रहेंगे।
- पुलिस और नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाएंगे।

- स्कूली बच्चों को नियमित रूप से यातायात नियम की जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें