फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपये की मांग से तंग आकर प्रेमी ने की थी पूजा की हत्या

विज्ञापन
कुरावली में महिला का हत्यरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी पूजा की हत्या उसके प्रेमी ने रुपये की मांग करने से तंग आकर की थी। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासे के संबंध में जानकारी दी। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या किए जाने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला हविलिया निवासी पूजा (35) की मंगलवार रात चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार की सुबह खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतका के पिता प्रमोद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने पूजा की हत्या के मामले में हविलिया निवासी रजनेश उर्फ कल्ला यादव को गिरफ्तार कर लिया।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि आरोपी रजनेश उर्फ कल्ला नोएडा से एक लड़की को लेकर आया था। वह उसके साथ ही गांव में रह रहा था। कुछ समय पहले वह लड़की चली गई। इसके बाद आरोपी के पूजा के साथ विवाहेतर संबंध हो गए थे।
विज्ञापन

पूजा पिछले कुछ दिनों से रजनेश से 20 हजार रुपये की मांग कर रही थी। तीन अगस्त की रात रजनेश पूजा से मिलने उसके घर गया। वहां रुपये को लेकर विवाद हो गया, इसके बाद आवेश में आकर आरोपी ने गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने खून से सनी शर्ट व आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
दुष्कर्म के मामले में फंसाने की दी थी धमकी
एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रजनेश जब पूजा से मिलने गया तो 20 हजार रुपये मांगने लगी। रजनेश ने कुछ समय मांगा, लेकिन पूजा तुरंत रुपये देने की बात पर अड़ गई। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चारपाई पर ही उसने पूजा पर चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद चुपचाप घर के बाहर निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें