मैनपुरी। जिले में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह-शाम घरों और सार्वजनिक स्थल पर स्थापित की गई गणेश भगवान की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है।
गणेश महोत्सव के चौथे दिन सोमवार की सुबह घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमाओं के पास पहुंचकर लोगों ने गजानन की आरती में भाग लिया। शाम की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। देर रात तक गजानन भगवान के भजन और कीर्तन चलते रहे। कई जगह पर भगवान भोलेनाथ और गणेश भगवान की लीला का आयोजन हुआ। शहर के मोहल्ला देवी रोड, राजा का बाग, आगरा बाईपास रोड, करहल रोड, स्टेशन रोड, राधारमन रोड आदि पर गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में भक्तों की भीड़ रही। गांव नगरिया में शाम के समय आयोजित आरती में पहुंचे भक्तों ने गणेश भगवान की आरती पर नृत्य किया।
-----
गजानंद को लगाया 56 भोग
कुरावली। नगर के जैन मंदिर वाली गली स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान सोमवार को भगवान गणेश को 56 भोग लगाये गए। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए तथा प्रसाद वितरण किया गया। गणेश महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष नितिन वर्मा, हरीश दत्त मिश्रा, प्रज्वल वर्मा, प्रमोद वर्मा, शैलेंद्र बॉबी, उमेश चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।