फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएचसी में मधुमेह पीड़ित बच्चों का हो सकेगा इलाज, निशुल्क मिलेगी इंसुलिन; आगरा में हुई शुरुआत

Tue, 05 May 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच, इलाज और इंसुलिन की सुविधा शुरू की जा रही है। वर्तमान में यह सुविधा केवल एसएन मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध थी, जहां 452 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
मधुमेह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह पीड़ित बच्चों की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। इंसुलिन भी निशुल्क दिए जाएंगे। शुरुआती चरण में चार सीएचसी में ये व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जरूरी उपकरण और स्टाफ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में ही मधुमेह पीड़ित बच्चों को निशुल्क इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए अभी बाह, खेरागढ़, शमसाबाद और एत्मादपुर सीएचसी पर व्यवस्था की जा रही है। स्क्रीनिंग और जांच के बाद बीमारी की पुष्टि होने पर यहां इलाज मिलेगा। इंसुलिन भी दी जाएगी। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सक की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

एसएन में हर शुक्रवार को लगती है क्लीनिक
एसएन मेडिकल कॉलेज में हर शुक्रवार को मधुमेह क्लीनिक लगती है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी कॉम्प्लेक्स- दो के कमरा नंबर- 44 में मधुमेह क्लीनिक संचालित हो रही है। यह सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक चलती है। अभी 452 बच्चे पंजीकृत हैं। इनकी जांच के साथ निशुल्क इंसुलिन भी दी जाती है। इसमें एनजीओ की मदद भी ली जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें