इंटरनेट एप के माध्यम से युवती ने बिहार के युवक को अपने जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर ठगी का शिकार बना लिया। बिहार का युवक एटा में रहकर एक रोड प्रोजेक्ट के कार्य में लगा है। अभिषेक ओझा निवासी शहर व जिला गोपालगंज बिहार हाल निवासी गांव आसपुर ने शनिवार को थाना मलावन में मुकदमा दर्ज कराया। अभिषेक का कहना है कि वह एक इंटरनेट एप का प्रयोग करता है। इस एप के माध्यम से एक युवती से बात होने लगी। उसने अपना नाम पूजा बताया। इसके बाद युवती ने अपना व्हाइट्सएप नंबर दिया। इस पर वीडियो कॉल और मैसेज से बात होने लगी। वीडियो कॉल करते समय युवती ने स्क्रीन शॉट ले लिए।