फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने फर्जीवाड़े को लेकर की वीडियो कॉन्फ्रेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। चर्चित शिक्षिका अनामिका शुक्ला के मामले के बाद लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़ा को लेकर महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने बीएसए के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सभी स्टाफ की जांच पैनल से कराकर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अनामिका शुक्ला, दीप्ति सिंह और प्रीति यादव के नाम से फर्जी शिक्षिकाओं की तैनाती के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। इन तीनों मामलों की जड़ें मैनपुरी में होने के कारण मैनपुरी बीएसए की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। सोमवार को महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद ने वीडियो कांफ्रेंस कर बीएसए विजय प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि मैनपुरी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाओं और स्टाफ की जांच पैनल से कराई जाए और पैनल पर भी नजर रखी जाए। परिषदीय स्कूलों में तैनात अन्य स्टाफ की भी जांच कराई जाए। जो भी फर्जी मिले उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही पुलिस कार्रवाई भी कराई जाए।
विज्ञापन

शासन और महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देशों के तहत जांच चल रही है। जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की जांच मंगलवार तक पूरी कर ली जाएगी।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें