छिपकर बचाया खुद को
किशनी तहसील में बृहस्पतिवार की दोपहर मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान कुछ लोग भागकर तहसील के कार्यालय में घुस गए तो कुछ लोग तहसील के बाहर भाग निकले। कुछ लोग अधिवक्ताओं के बस्तों के नीचे भी छिपने को मजबूर हुए। इसके बाद भी अधिवक्ताओं तथा मुवक्किल को मधुमक्खियों ने नहीं छोड़ा। मधुमक्खियों के काटने से 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
ये भी पढ़ें - सुनसान रास्ते पर पत्नी से की छेड़खानी: ट्रक चालक और परिचालक बना रहे समझौते का दबाव, मना करने पर पति को पीटा
इसलिए हमलावर हुईं मधुमक्खियां
बताया गया है कि पास में एक भुट्टे वाला आग जलाकर भुट्टे भून रहा था। उसकी भट्टी का धुंआ पास की स्कूल की बिल्डिंग की छत पर लटके मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंच गया। इससे मक्खियां हमलावर हो गईं।
और भी पढ़ें -