बहाना बनाकर जमा कराता रहा रकम
महिला चिकित्सक ने बताया कि उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो युवक ने रोते हुए वादा किया कि वह शादी के लिए आएगा तो सारा पेमेंट कर देगा। उन्होंने रकम उसके खाते में जमा कर दी। इसके बाद युवक बार-बार रकम की मांग करने लगा। कभी अपनी तबियत खराब होने तो कभी अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने के नाम पर रकम जमा कराई। अब तक 16 लाख रुपये ले चुका है। महिला चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने यह रकम दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी। अब युवक पैर में फ्रैक्चर बताकर मिलने से इनकार कर रहा है।
साइबर सेल को दी जांच
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला साइबर क्राइम का लग रहा है। चिकित्सक की शिकायत है कि आरोपी ने कई और युवतियों को अपने झांसे में लिया है। लखनऊ में भी साइबर सेल में शिकायत की बात कही है। शिक्षिकाओं को भी शिकार बना चुका है। इसलिए जांच साइबर सेल को दी गई है।
सलाह : पंजीकरण कराते समय सावधान रहें
एसएसपी ने बताया कि रिश्ते जोड़ने वाली साइट पर पंजीकरण कराते समय सावधान रहने की जरूरत है। भरोसेमंद साइट पर ही पंजीकरण कराएं। अगर, कोई व्यक्ति गिफ्ट और सामान भेजने के नाम पर रुपये जमा करने की कहता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। रुपये जमा नहीं करने चाहिए। किसी से रिश्ता जोड़ रहे हैं तो उससे मिल जरूर लें। उसके घर और परिवार की जानकारी ले लेनी चाहिए।