फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक में फर्जीवाड़ा करते महिला सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। गांव मरहरी निवासी एक मृत महिला की पासबुक पर फर्जी फोटो लगाकर रुपये निकालने पहुंचे दो लोगों को बैंक के स्टाफ ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बृहस्पतिवार को दिव्यांग धर्म सिंह एक अंधी महिला को साथ लेकर पहुंचा था। तभी वहां के स्टाफ ने शक होने पर दोनों को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शाखा प्रबंधक संजीव कुमार पटेल ने बताया कि धर्म सिंह एक आंखों से दिव्यांग रामश्री के साथ बैंक आया। पहले महिला ने अपने खाते से तीन हजार रुपये निकाले। कुछ देर बाद महिला सुनीता पत्नी राजेश निवासी मरहरी की पासबुक लेकर दो हजार रुपये निकालने के लिए आ गई। पासबुक पर रामश्री का फोटो लगा हुआ था। बैंक कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने खाते की जांच की। पता चला कि सुनीता की पहले ही मौत हो चुकी है। धोखाधड़ी का पता लगते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों लोगों को पकड़ने के बाद थाने ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें