फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हादसा: कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकराए, 10 लोग घायल

Fri, 25 Dec 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोहरे के कारण फिरोजाबाद में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिक्सलेन बाईपास बेंदी की पुलिया के समीप गुरुवार को सुबह घने कोहरे के बीच कंटेनर चालक द्वारा ब्रेक लगाते ही पीछे चल रही साहिबाबाद डिपो की बस सहित चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर थाना नारखी और थाना उत्तर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन



हादसा गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने सिक्सलेन बाईपास पर बेंदी की पुलिया के समीप अचानक ब्रेक लगा दिए। कंटेनर चालक द्वारा ब्रेक लगाते ही घना कोहरा होने के कारण पीछे चल रही परिवहन निगम की साहिबाबाद डिपो की बस कंटेनर में घुस गई। बस के घुसते ही पीछे चल रही दो कारें भी आपस में टकराते हुए बस की साइड से निकल गई।

एक साथ चार वाहनों के टकराने से रोड पर चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही नारखी के चौकी प्रभारी ब्रह्मदेव, थाना उत्तर के ककरऊ कोठी चौकी का पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया। इस दौरान 108 एंबुलेंस की चार गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
घायलों में जिला प्रयागराज धारागंज शिवालीनगर निवासी आरती (25) पत्नी अजय विश्वकर्मा, कानपुर के नौबस्ता निवासी विभा मिश्रा (34) पत्नी अवनीश कुमार मिश्रा, जिला गाजीपुर के मोहम्मदाबाद चंदनीपुर निवासी राहुल यादव (27) पुत्र फूलचंद्र यादव, साहिबाबाद डिपो की बस के चालक जीतू (38) पुत्र भंवर सिंह बड़ेरी अछनेरा आगरा, परिचालक सर्वेंद्र कुमार पुत्र बारेलाला सहायपुर खुर्द फिरोजाबाद, जिला मिर्जापुर के लालगंज कन्हीपुर निवासी मुसतबी (20) पुत्र रामअमर, सूरज (18) पुत्र श्याम जीत, रवि (28) पुत्र इंद्र सिंह, विनोद (28) पुत्र हजारीलाल तथा दो अन्य छोटू एवं दीपक शामिल हैं। सभी 10 घायलों को मामुली उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घायलों ने बताया कि वह कानपुर से दिल्ली काम करने के लिए जाने को साहिबाबाद डिपो की बस में सवार हुए थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

 
क्रेन सर्विस बुलाकर वाहनों को हटवाया 
फिरोजाबाद। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारती एवं नारखी के ब्रह्मदेव चौकी प्रभारी ने संयुक्त रूप से क्रेन सर्विस को घटनास्थल पर बुलाकर हादसे का शिकार हुए वाहनों को एक साइड से खड़ा करवा दिया। 

यात्री दूसरी बसों में सवार होकर रवाना 
कोहरे के कारण परिवहन निगम की साहिबाबाद डिपो की बस के टकरा जाने के बाद पुलिस ने सिक्सलेन हाइवे पर दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को रुकवाकर उसमें बचे यात्रियों को बैठाकर भिजवा दिया। इस दौरान बस के चालक-परिचालकों को हिदायत दी कि टिकट तो इनके पास है परिवहन निगम उनको मंजिल तक पहुंचाने का काम करे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें