फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो पलटने से चालक सहित चार लोग हुए घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह माइलस्टोन 85 के पास लखनऊ की ओर जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बहराइच के रुपडिय़ा निवासी मोहम्मद वसीम देर रात स्कार्पियो से लखनऊ के लिए निकले थे। कार में उनके साथ शमीम अहमद निवासी रुपडिया और वसीम निवासी प्रीति नगर सीतापुर रोड थाना मडियोन लखनऊ भी थे। स्कार्पियो को बबलू चला रहा था। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गाड़ी जब थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के पास पहुंची। तभी किसी तरह से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकलवाया। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें