चल रहा है इलाज
डेंगू के चार मरीज और मिले हैं। इनका इलाज चल रहा है। टीम भेजकर इनकी रिपोर्ट भी बनाई है। अब तक जिले में डेंगू के 10 मरीज मिल चुके हैं। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
- डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ
12 लैब ही दे रहीं रिपोर्ट, 68 को दिए जा रहे नोटिस
स्वास्थ्य विभाग 68 पैथोलॉजी लैब को नोटिस दे रहा है, यह लैब स्वास्थ्य विभाग में डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट नहीं दे रहीं हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि जिले में करीब 80 पैथोलॉजी लैब हैं, इसमें से 12 लैब ही डेंगू की पुष्टि होने पर जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेज रहे हैं। बाकी के पैथोलॉजी लैब से कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में इनको नोटिस दिए जा रहे हैं। पैथोलॉजी संचालक विभाग की वेबसाइट और फोन नंबर (0562-2600412) पर जानकारी दे सकते हैं। मरीज का एक नमूना भी भेजना होगा।
राधाष्टमी मेला: बरसाना के लिए मिलेगी सीधी रोडवेज बस, डीएम ने लाइव दर्शन कराने के लिए सेवायतों से मांगी अनुमति