संक्रामक बीमारियों से बचाव के कारगर कदम उठाएं
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आये सभी मरीजों को सरकार की ओर से प्रदत्त सभी सुविधाए समय मुहैया कराए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात़ के समय उत्पन्न होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। गांव, कस्बा, बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही लोगों को संक्रामक बीमारियों-डेंगू बुखार एवं कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक किया जाए।
सात लोग ठीक होकर घर गए
अस्पतालों में तैनात चिकित्सक/पैरा मेडिकल कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वे मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर उन्हें स्वस्थ्य बनाये। जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी कक्ष में जाकर कोविड एवं डेंगू की जांच की जानकारी ली तथा सम्भावित संक्रामक बीमारियों के मद्देनजर जांच पर विशेष बल देने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयन्ती अस्पताल से आज 7 लोग सही होकर अपने घर लौटे हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कोविड-19 एवं डेंगू जांच पर विशेष ध्यान दिया जाए। रजिस्टर बनाकर उसमें प्रत्येक दिन जांच/सैम्पलिंग का ब्योरा दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अधिवेशन: केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-भ्रष्टाचारियों की जगह न केंद्र में न प्रदेश में