मासूम की मौत के बाद जिला अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अंध विश्वास ने चार माह के मासूम की जान ले ली। डायरिया से पीड़ित बच्चे को इलाज की जरूरत थी जबकि परिजन झाड़-फूंक कराते रहे। इटावा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकालगंज निवासी मोहम्मद रशीद के चार माह का पुत्र आहिल पिछले चार दिनों से डायरिया से पीड़ित था।
परिजनों को किसी ने सलाह दे दी कि उनके बच्चे पर कोई दैवीय प्रकोप है। मैनपुरी में किला क्षेत्र के पास एक फकीर बैठता है उसे दिखा दें। पिता रशीद अपने बच्चे को लेकर मैनपुरी आ गए। बच्चे की तीन दिन से फकीर के यहां झाड़ फूंक चल रही थी। सोमवार की दोपहर बच्चे की झाड़ फूंक के दौरान मौत हो गई।