आगरा। वाहन चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिकंदरा और सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहे थे। न्यायालय ने चारों को जेल भेज दिया।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अछनेरा के गांव सुरौठी के प्रह्लाद (गैंग लीडर), अछनेरा के तुरकिया गांव के बलदाऊ, रवि उर्फ रविंद्र और किरावली के धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी काफी समय से क्षेत्र में वाहन चाेरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।