फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में खत्म हुआ परिवार: फिरोजाबाद में रक्षाबंधन पर घर लौट रहे पति-पत्नी, पुत्र समेत चार की मौत

Mon, 23 Aug 2021 04:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

हादसा रविवार देर रात हुआ। बताया जाता है कि यह परिवार जुगाड़ गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहा था। नौशहरा ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में रविवार रात को भीषण हादसा हो गया। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में नौशहरा ओवरब्रिज के समीप वाहन ने मोटरसाइकिल ट्राली (जुगाड़ गाड़ी) को टक्कर मार दी। हादसे में जुगाड़ चालक और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्राली में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो ने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नसीरपुर के गांव कुतकपुर शेरपुर में एक साथ तीन मौतों से सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन


मूलरूप से नसीरपुर के गांव कुतुकपुर शेरपुर निवासी लक्ष्मी कुमार (45) बीते कुछ वर्षों से फिरोजाबाद के आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। यहां उसकी दोस्ती सोनू पुत्र मुन्नालाल से हो गई। रक्षाबंधन पर लक्ष्मी कुमार अपनी पत्नी अंजली, पुत्र सूरज व भोजराज और दोस्त सोनू व उसकी पत्नी पूजा निवासी आजाद नगर लाइनपार के साथ देर रात घर से जुगाड़ गाड़ी से फिरोजाबाद आ रहे थे। 

वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
उसकी जुगाड़ गाड़ी नोशहरा ओवर ब्रिज के समीप पहुंची, तभी पीछे इटावा की तरफ से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को फिरोजाबाद की तरफ भगा कर ले गया। हादसे में लक्ष्मी कुमार और उसकी पत्नी अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा भोजराज  (5) और पूजा (24) पत्नी सोनू की आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूरज और सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही मृतकों के परिवारों में चीखपुकार मच गई। एक साथ तीन लोगों की मौत की जानकारी होते ही गांव कुतुकपुर में सन्नाटा पसर गया। गांव में सोमवार को चूल्हा तक नहीं जला। इस संबंध में थाना प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें