डिप्टी सीएम के आगमन की सूचना पर अलर्ट
जिला प्रशासन को सूचना दी गई कि दोनों डिप्टी सीएम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एटा स्थित पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस लाइन पर विशेष सतर्कता बरतते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई। लेकिन कुछ ही समय बाद बताया गया कि कार्यक्रम निरस्त हो गया है, डिप्टी सीएम सीधे अलीगढ़ ही पहुंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस फोर्स हटा लिया गया।
अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में मौजूद रहे एटा के भाजपाई
अलीगढ़ और अतरौली में पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन से लेकर अंतिम यात्रा और नरौरा में अंत्येष्टि के दौरान जिले के कई भाजपाई मौजूद रहे। अधिकांश लोग रविवार दोपहर बाद यहां से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। कुछ लोग सोमवार को भी पहुंचे।