फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, आठ घायल

Sat, 03 Aug 2019 10:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इसी ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया है। गांव जोनई मोड़ पर कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए।  

विज्ञापन


घटना देर रात तकरीबन एक बजे की है। थाना सैंया के इरादतनगर से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कासगंज के सोरों कावड़ लेने जा रहे थे। गांव जोनई मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पलट गई।  

घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय बचाने के प्रयास में हादसा

बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 लोग सवार थे। घायलों के मुताबिक ट्रैक्टर के आगे अचानक गाय आ गई थी, जिसे चालक ने बचाने का प्रयास किया, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी।  

मृतकों में राम हरि पुत्र समर सिंह निवासी पचमढ़ी, ओमप्रकाश त्यागी पुत्र बाबूलाल निवासी बंशीपुरा, राजेश पुत्र अशोक निवासी डुंडापुर और योगेश पुत्र रामजीलाल हैं। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें