पांच अगस्त को दंपती की करनी थी हत्या
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार शूटर राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। वाराणसी में उसकी दसवी पास एक प्रेमिका है। प्रेमिका के पिता मनोज वाराणसी के बड़े फाइनेंसर हैं। प्रेमिका ने अपने पिता मनोज और मां की 20 लाख रुपये में उसे सुपारी दी है। राजकुमार ने बताया कि प्रेमिका ने कहा था कि यदि वह मेरे मां और पिता की हत्या कर देगा तो वह उससे शादी कर लेगी। माता-पिता की मौत के बाद सारी दौलत उसकी हो जाएगी। मेरठ में हत्या के बाद पांच अगस्त को वाराणसी में खून बहाना था।
मनीषा की लाश देखना चाहती हूं
एसएसपी ने बताया कि बैंक कैशियर युवती ने पांच लाख में मुकुल की नवविवाहिता पत्नी मनीषा गुप्ता की हत्या की सुपारी दी थी। बैंक कैशियर युवती ने कहा कि एक अगस्त की शाम को मनीषा की लाश मिलनी चाहिए। 25 जुलाई को भी शूटर विजय आया था। बुधवार शाम मनीषा की हत्या की पूरी रेकी कर ली गई थी। यदि आधा घंटे और एसटीएफ इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा नहीं पहुंचते तो मनीषा की हत्या कर दी जाती।
लखनऊ का संकेत वर्मा हैं गैंग लीडर
एसएसपी ने बताया कि लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीत नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर संकेत वर्मा गैंग का लीडर है। वह अपने भाई रोहित के साथ भाड़े पर हत्या कराता है। उसके साथ अलग अलग जिलों में 20 से अधिक शूटर हैं। पुलिस और एसटीएफ उस पर शिंकजा कसने की तैयारी कर रही है। संकेत वर्मा का अलग अलग जिलों में सुपारी लेकर हत्या करने का गैंग चलता है।
हत्या में जेल जा चुके हैं विजय व अखिलेश
एसएसपी ने बताया कि विजय अग्रवाल उर्फ विजय कालिया पर हत्या व लूट के छह मामले दर्ज हैं। जबकि अखिलेश वाजपेई पर हत्या और लूट के पांच केस दर्ज हैं। दोनों ही शूटर पूर्व में जेल जा चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/