Agra News: बचाए गए तीन दोस्तों के साथ श्याम और नीली चेक शर्ट में लापता आशीष
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को नहाते समय चार दोस्त यमुना नदी में डूबने लगे। उनको डूबता देख घाट पर मौजूद पांचवा दोस्त उन्हें बचाने के लिए चीखा। चीख सुनकर आसपास मौजूद तैराकी जानने वाले लोग भागते हुए पहुंचे। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि, चौथा दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गया।
चार दोस्त नहाने लगे, पांचवा बाहर खड़ा था
घटना बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर चौकी अंतर्गत रानीघाट यमुना घाट की है। यहां फिरोजाबाद के नगला बीच निवासी आशीष (22), भानु (20), मोहित (21), श्याम (19), हिमांशु (22) किंदरपुरा में जितेंद्र बाबू के यहां चल रही भागवत कथा की वीडियोग्राफी करने के लिए आए थे। सोमवार को पांचों दोस्त बटेश्वर के रानीघाट पर स्नान के लिए पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे चार दोस्त आशीष, भानु, मोहित और हिमांशु यमुना में स्नान करने लगे। जबकि, श्याम घाट पर बैठा कपड़ों की रखवाली कर रहा था।