फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्यानार्थ... आसपास समेत अन्य केद्र इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 11 प्रेषित है-
विज्ञापन

फालोअप-
- पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल, तीन तमंचे, कारतूस भी बरामद
एक गिरफ्तार आरोपी पर घोषित है 25 हजार रुपये का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के नगला नरपत में 3 जनवरी की देर सायं हुई फायरिंग और पुलिस पार्टी पर हमले के मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। एक गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि 3 जनवरी को नगला नरपत में ग्रामीणों के दो पक्षों में संघर्ष और फायरिंग के मामले में मौके पर पहुंची थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस पर आरोपियों ने हमला किया था जिसमें गोली लगने से इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर गोली घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों के 14 लोग नामजद किए गए जबकि 5 आरोपी अज्ञात थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग कर रहीं थीं और संभावित स्थानों पर दबिशें दे रहीं थीं। थाना सिकंदरपुर वैश्य के निरीक्षक ब्रजपाल सिंह, निरीक्षक अपराध दिनेश चंद्र ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किए। इन गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी अरुण कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अवधेश, विनोद एवं रिषीपाल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। घटना के 48 घंटे के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें