फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के लापता व्यक्ति का बाह में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में यमुना नदी के किनारे झाड़ियों में बुधवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त नसीरपुर, फिरोजाबाद के सिद्धपुरा गांव निवासी निहाल सिंह (40) के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिद्धपुरा निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा निहाल 17 सितंबर को घर से बाजार के लिए निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इस पर नसीरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पड़ोस के गांव के एक युवक पर हत्या करने की आशंका जताई है।
चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच की जा रही है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें