फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पूर्व मंत्री ने खोला वर्तमान भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा, निष्कासन की मांग; जानें वजह

Thu, 21 Mar 2024 05:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान ने वर्तमान विधायक बाबूलाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं उनके निष्कासन की मांग भी की है। 
 
विज्ञापन
विधायक बाबूलाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार चहर का विरोध करने पर भाजपा विधायक बाबूलाल को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा विधायक और उसके बेटे को पार्टी से निष्कासित किया जाए।
विज्ञापन


लोहामंडी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, डॉ. संजीव पाल सिंह ने कहा कि चौधरी बाबूलाल का इतिहास उठाकर देखा जाए तो वह भाजपा के विरोध में रहे हैं। हमारा परिवार छह पीढ़ियों से संघ का स्वयंसेवक रहा है। ऐसे में पार्टी का जो भी निर्णय रहा हो हमारे परिवार ने हमेशा उसी का समर्थन किया है। 

डॉ. संजीव पाल सिंह ने कहा कि  विधायक बाबूलाल के बेटे डॉ. रामेश्वर ने पार्टी के लिए कुछ नहीं किया है। मैं  2009 से फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी का कार्य करता रहा हूं। मैंने भी लोकसभा के लिए टिकट मांगा था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं पार्टी के घोषित प्रत्याशी का विरोध करने लगूं। चौधरी बाबूलाल का पूरा खानदान भाजपा का लाभ उठा रहा है। उनका एक बेटा जिला पंचायत सदस्य है, अनुज वधु ब्लॉक प्रमुख है। वह 2014 में लोकसभा सदस्य रहे और वर्तमान में विधायक हैं। इसके बाद भी पार्टी का विरोध करना दर्शाता है कि उनकी मानसिकता भाजपा विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें