फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों में आक्रोशः बोले- चीन की भाषा में जवाब देने के लिए भारतीय सैनिकों को मिले खुली छूट

Wed, 17 Jun 2020 11:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद-टूंडला

सार

चीन को माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सैनिकों को खुली
छूट देने की बात कही है।
 
विज्ञापन
सेनानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल सुरेश धाकरे, सतीश उपाध्याय बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलवान में चीनी सैनिकों के द्वारा देश के एक कमांडिंग ऑफिसर सहित बीस सैनिकों को शहीद किए जाने की घटना से लोगों में रोष है। शहर के प्रबुद्धजनों और पूर्व सैनिकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीन को माकूल जवाब देने के लिए भारतीय सैनिकों को खुली छूट देने की बात कही है।
विज्ञापन


1962 के बाद से चीन भारत से चार सूक्ष्म युद्ध कर चुका है। चारों बार मुंह की खाकर पीछे हटा पर मार खाने का आदी हो चुका है। चीनी सैनिक लगातार देश की सीमा में घुसपैठ कर रही हैं। जिसे रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाते हुए भारतीय सैनिकों को खुली छूट दे देनी चाहिए। 

सेनानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल सुरेश धाकरे का कहना है कि 1975 के बाद पहला मौका है, जब सीमा पर जवानों की जान गई है। अब वक्त आ गया है, जब हमारी सेना 1962 में लगे दाग को जड़ से मिटा दे। भारतीय सैनिक किसी से कम नहीं हैं। बस जरूरत है, उन्हें विश्व में नया इतिहास रचाने के लिए खुली छूट मिलने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं से दाएं यतेंद्र दीक्षित, धर्मवीर यादव - फोटो : अमर उजाला
चीन लगातार अपनी आंखें तरेर रहा है। देश की शरहद में घुसकर हमारे सैनिकों के ऊपर हमला कर रहा है। अब चीन के सैनिक हद पार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए और चीनी सैनिकों को माकूल जबाव देना चाहिए। सतीश उपाध्याय-लतुर्रा 

चीन के साथ नेपाल भी देश की सीमा पर हस्तक्षेप कर रहा है। जिसके पीछे चीन का पूरा हाथ है। मंगलवार को चीनी सैनिकों ने जो किया है वह पूरी तरह से भारतीय सैनिकों का अपमान है। सरकार को हमारे वीर सैनिकों को खुली छूट देनी चाहिए। यतेंद्र दीक्षित

भारतीय सैनिकों के साथ जो कुछ चीनी सैनिक कर रहे हैं, वह बर्दाश्त से बाहर है। यदि यही हाल रहा तो चीनी सैनिक देश की सीमा में प्रवेश कर हमारे सैनिकों पर आए दिन हमला करेंगे। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे। धर्मवीर यादव
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें