फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन- सकुर्लर रोड पर अतिक्रमण तोडने का सिलसिला हुआ तेज

विज्ञापन
कासगंज में फोरलेन सड़क के लिए भवनों में तोड़फोड़ करते श्रमिक - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर की आबादी के बीच फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित किए गए भवनों के अतिक्रमण हटाने का काम भवन स्वामियों ने शुरू कर दिया है। यह काम अब रफ्तार पकडने लगा है। कई ऊंची इमारतों पर भी अतिक्रमण हटवाने के लिए बांस-बल्ली के पाड़ लगवाए हैं।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क का निर्माण मार्च तक पूरा किया जाना है क्योंकि निर्माण रुकने के कारण इसकी लागत बढ़ रही है। शासन ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया है। हालांकि कुछ भवन स्वामी प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर कर चुके हैं। लेकिन अभी तक उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा भी उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करने की तैयारी है। कुछ भवन स्वामीअतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में जुटे हैं तो कुछ लोगों को राहत की उम्मीद है। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भी अपने भवन की सीढ़ियां तीन दिन पूर्व हटवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें