सरसों का तेल जहां सड़न के कारण फेल हुआ तो वहीं लाल मिर्च पाउडर और बेसन में रंग मिलाया गया था। अधोमानक नमूनों में आटा, मैदा, बेसन का लड्डू, सोनपपड़ी, ऑरेंज कैंडी, मावा दूध आदि शामिल है। संबंधित विक्रेताओं को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। हानिकारक नमूनों के मामले में शासन से अनुमति मिलने के बाद एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
ये होते हैं हानिकारक और अधोमानक नमूने
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में खाद्य पदार्थ के नमूने फेल होने के दो आधार होते हैं। अधोमानक में वे नमूने आते हैं, जिनमें मिलावट तो होती है पर वह मानव शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है। वहीं हानिकारक नमूनों में की गई मिलावट मानव शरीर को नुकसान पहुंचाती है।