घाट बनाए जाने की मांग
नारायण गिरि ने केशीघाट से संत देवरहा बाबा आश्रम के सामने तक पक्के घाटों के निर्माण, पानीगांव यमुना पुल के नीचे पक्का घाट बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी मेला के लिए सीवर, पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। सड़क का कार्य बहुत धीमीगति से हो रहा है। इसमें तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। समय बहुत कम रह गया है।
उनके साथ चर्तुसंप्रदाय वैष्णव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर नागा, महामंडलेश्वर राम स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत सुतीक्ष्णदास, महंत सुंदर दास, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर नवलगिरी, महंत धर्मेशानंद गिरि सहित ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंता दूधनाथ यादव भी मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।