फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी उचित दर दुकानो पर होगा अन्न महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कल देर शाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को जिलेभर की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव की तैयारियों संबंधी बैठक समस्त एसडीएम व जिलापूर्ति अधिकारी कमल नयन समेत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को जिले की सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव का कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए आयोजन होगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। कार्यक्रम में सभी उचित दर दुकानों पर पीएम के संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन के जरिए होगा। सभी उचित दर विक्रेता अपनी दुकानों पर साफ-सफाई व सुसज्जित कराकर 100 कार्डधारकों के बैठने की व्यवस्था कराएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उचित दर दुकानों पर कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी शिक्षामित्र, परिषदीय विद्यालय की एमडीएम प्रभारी मौजूद रहेंगे। एसडीएम, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ स्तर के अधिकारी व ब्लॉक मिशन मैनेजर भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें