आगरा। कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। बुधवार को 25 ट्रेन आगरा कैंट घंटों की देरी से पहुंचीं इस दाैरान यात्रियाें को स्टेशन पर कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
कोहरे के कारण कई ट्रेन 30 मिनट से लेकर साढ़े तीन घंटे तक की देरी से चलीं। इस दाैरान पातालकोट एक्सप्रेस 3.24 घंटे,गोंडवाना एक्सप्रेस 3.37 घंटे,गोआ एक्सप्रेस 2.23 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 3.25 घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस 4.51 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस, 1.10 घंटे, अवध एक्सप्रेस 3.30 घंटे लेट रही। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे को देखते हुए कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है।