यह है कछला से दूरी और पानी पहुंचने का समय
बैराज दूरी(किमी में) समय
हरिद्वार 310 36 घंटे
बिजनौर 230 48 घंटे
नरौरा 55 12 घंटे
एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों और अन्य जिम्मेदारियों को निर्देश देकर सतर्क कर दिया गया है। पानी फिलहाल नहीं बढ़ा है, लेकिन आगामी समय में पानी बढ़ने लगेगा। बाढ़ को लेकर सतर्कता है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि सिंचाई विभाग की टीमें और कंट्रोल रूम सक्रिय हैं। सभी अपर अभियंता अपने अपने क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। गंगा नदी में बाढ़ की संभावना है।