फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाढ़ पीड़ित गांव मेहरा नाहरगंज की दो माह से बत्ती गुल

Thu, 21 May 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।थाना डौकी के गांव मेहरा नाहरगंज में बिजली को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण,स्रोत ग्रामी
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित गांव मेहरा नाहरगंज की बिजली बिल बकाया वसूलने के नाम पर विद्युत आपूर्ति करीब दो माह से काट दी है। इस कारण ग्रामीण को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के मुताबिक, डौकी क्षेत्र के गांव मेहरा नाहरगंज यमुना में अत्यधिक पानी आने के कारण लगातार 2 साल से बाढ़ के कारण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 99% लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं। यमुना की तलहटी में बसे गांव में यमुना नदी में हर बार पानी अधिक आने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। किसानों की फैसल बर्बाद हो जाती हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पिछले दो माह से गांव के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पीने का पानी दूर-दूर से लाने को मजबूर हैं। वही भीषण गर्मी में बच्चे व बुजुर्ग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। मांग करने वालों में रामनरेश, मायाराम, धर्मेंद्र सिंह, विजय निषाद, पूरन सिंह, रनवीर सिंह, विनोद कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें