फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा दिवस: पुलिस लाइन में एसपी ने फहराया झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार को झंडा दिवस के मौके पर एसपी ने पुलिस लाइन में झंडारोहरण किया। संबोधन में कहा कि आज का दिन कौशल और शौर्य का प्रतीक है। इसको फहराने मात्र से नवीन ऊर्जा का संचार होता है। आज के दिन पुलिस को ध्वज प्रदान किया गया था। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को बैज लगाए।
विज्ञापन

सुबह एसपी अशोक कुमार राय ने झंडे को सलामी दी। एसपी ने कहा कि 1952 को े प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ध्वज प्रदान किया गया था। ध्वज पुलिस के चरित्र को दर्शाता है। हमने देश सेवा एवं लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्य परायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणा देने वाला है। ध्वज फहराने से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। गर्व की बात है की उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है। जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। एसपी ने डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया। इस मौके पर एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी अमर बहादुर, आरआई लाइन राजीव राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें